सुल्तानपुर विद्युत विभाग के 9 अधिकारी और कर्मचारी निलंबित, अंबेडकर नगर में भी गिर सकता है गाज

Feb 18, 2024 - 07:07
 0  69
सुल्तानपुर विद्युत विभाग के 9 अधिकारी और कर्मचारी निलंबित, अंबेडकर नगर में भी गिर सकता है गाज

लखनऊ- MVVNL मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी ने की बड़ी कार्रवाई, राजस्व घोटाले में 9 अधिकारी- कर्मचारी निलंबित सुल्तानपुर के अधिकारियों- कर्मियों की मिली संलिप्तता तत्कालीन XEN सुल्तानपुर संजीव सिंह को निलंबित किया 2 उपखंड अधिकारी, 4 जेई, 2 कार्यकारी सहायक भी निलंबित प्रबन्ध निदेशक, मध्यांचल द्वारा की गयी जनपद सुल्तानपुर के अधिकारियों/कर्मियों के राजस्व घोटाले में लिप्त पाये जाने पर निलम्बन की कार्यवाही की जा रही है। लगातार मिल रही शिकायत पर यह कार्यवाही की गई है। जांच की आंच अब अंबेडकर नगर पर भी पड़ रही है। 

सुल्तानपुर में बड़ी संख्या में निलंबन. सुल्तानपुर तत्कालीन अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड-प्रथम, सुल्तानपुर को किया गया निलम्बित 2 उपखंड अधिकारी, 4 अवर अभियन्ता एवं 2 कार्यकारी सहायक पर भी की गयी निलंबन की कार्यवाही

प्रबन्ध निदेशक, उत्तर पावर कारपोरेशन लि० द्वारा सुल्तानपुर जनपद तथा जयसिंहपुर खण्ड में बिल रिवीजन और स्थायी विच्छेदन के नाम पर वर्षों से करोड़ो रुपये के राजस्व घोटाले की शिकायत का संज्ञान लेते हुये दिनांक 12. 07.2023 को दो सदस्यीय जाँच कमेटी गठित की।

जाँच के उपरान्त जाँच समिति द्वारा अपनी जाँच रिपोर्ट में उल्लेख किया गया कि क्षेत्र में बिना मीटर लगाये ही

संयोजन पर मीटर चढ़ा दिये गये, जिस पर फर्जी एम०यू० बिलिंग की जा रही है। अनमीटर्ड से मीटर्ड

किये गये संयोजन पर मीटर लगाने वाली एजेंसी द्वारा मीटर नहीं लगाये गये है, न ही मीटर अनुभाग द्वारा इन स्थापित मीटरों का सत्यापन किया गया। बिना सत्यापन के ही ये मीटर संयोजनों पर फीड कर दिये गये है। उपरोक्त का सत्यापन अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा नहीं किया गया है। बिलिंग एजेन्सी द्वारा भी बिना मीटर के संयोजनों पर

एम०यू० बिलिंग की जा रही है, जिससे कारपोरेशन को वित्तीय क्षति हुयी।

उपरोक्त के सम्बन्ध में प्रवन्ध निदेशक, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा तत्काल प्रकरण का संज्ञान लेते दुरो निम्नांकित अधिकारियों/कार्मिको के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही की

1.श्री संजीव कुमार सिंह (सैप आई०डी० 11003325), तत्कालीन अधिशाषी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड-प्रथम,

सुल्तानपुर को निलम्बित कर मुख्य अभियन्ता (वितरण) लेसा सिस गोमती-प्रथम से सम्बद्ध किया।

2. श्री सौरभ उपाध्याय (रोप आई०डी० 11003359) उपखण्ड अधिकारी, विद्युत वितरण खण्ड-लम्भुआ, सुल्तानपुर को निलम्बित कर मुख्य अभियन्ता (वितरण) अयोध्या क्षेत्र, अयोध्या से सम्बद्ध किया। 3. श्री प्रशाना कुमार गिरि (सैप आई०डी० 11003326) तत्कालीन उपखण्ड अधिकारी, विद्युत वितरण खण्ड-प्रथम, सुल्तानपुर को निलम्बित कर मुख्य अभियन्ता (वितरण) अयोध्या क्षेत्र, अयोध्या से सम्बद्ध किया।

4. गो० नसीग (सैप आई०डी० 11003322) तत्कालीन अवर अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड-प्रथम, सुल्तानपुर को निलम्बित कर मुख्य अभियन्ता (वितरण) अयोध्या क्षेत्र, अयोध्या से सम्बद्ध किया। 5. श्री आनन्द केशरी (सैप आई०डी० 11003362) तत्कालीन अवर अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड-लम्भुआ, सुल्तानपुर को निलम्बित कर मुख्य अभियन्ता (वितरण) अयोध्या क्षेत्र, अयोध्या से सम्बद्ध किया।

 6. श्री अमित श्रीवास्तव (सैप आई०डी० 11003333) तत्कालीन अवर अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड-प्रथम, सुल्तानपुर को निलम्बित कर मुख्य अभियन्ता (वितरण) अयोध्या क्षेत्र, अयोध्या से सम्बद्ध किया।  

7.श्री करुणाकर मिश्रा (सैप आई०डी० 11003330) तत्कालीन अवर अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड-प्रथम, सुल्तानपुर

8.को निलम्बित कर मुख्य अभियन्ता (वितरण) अयोध्या क्षेत्र, अयोध्या से सम्बद्ध किया। श्री जमुना प्रसाद (सैप आई०डी० 16600818) तत्कालीन कार्यकारी सहायक, विद्युत वितरण खण्ड-प्रथम, सुल्तानपुर को निलम्बित कर कार्यालय, अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत वितरण मण्डल, अयोध्या से सम्बद्ध किया।

9. श्री संतोष कुमार (सैप आई०डी० 16600819) तत्कालीन कार्यकारी सहायक, विद्युत वितरण खण्ड-प्रथम, सुल्तानपुर को निलम्बित कर कार्यालय, अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत वितरण मण्डल, अयोध्या से सम्बद्ध किया।

जनसम्पर्क अधिकारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow