FBI CHIEF: एफबीआई चीफ का 12 साल बाद भारत दौरा इतना अहम क्यों है ? क्या है दौरे की अहमियत

Dec 8, 2023 - 16:18
 0  18
FBI CHIEF: एफबीआई चीफ का 12 साल बाद भारत दौरा इतना अहम क्यों है ?  क्या है दौरे की अहमियत

अमेरिका खुफिया और सुरक्षा एजेंसी के प्रमुख (FBI) अगले सप्ताह भारत की यात्रा पर हैं।

FBI Chief: अमेरिकी खुफिया एजेंसी और सुरक्षा एजेंसी संघीय जांच ब्यूरो एसबीआई के निदेशक क्रिस्टोफर ए र अगले सप्ताह भारत का दौरा करेंगे मिस्टर क्रिस्टोफर 11 और 12 दिसंबर को भारत की यात्रा पर रहेंगे। 12 सालों में यह पहली बार होगा जब अमेरिका के खुफिया प्रमुख भारत के दौरे पर होंगे। ब्यूरो के प्रमुख अगले सप्ताह भारत यात्रा पर रहेंगे और यह यात्रा उसे समय होने जा रही है। जब अमेरिकी प्रशासन ने एक हिंदुस्तानी नागरिक और एक भारतीय एजेंसी के अधिकारी के खिलाफ खालिस्तानी आतंकी पन्नू उर्फ गुरुपतवंत सिंह की हत्या का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाए थे। हालांकि भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस मामले में प्रक्रिया देते हुए कहा है कि यह सूचनाओं दोनों देशों के लिए चिंता का विषय है। और हमने आवश्यक कार्यवाही करने का फैसला किया है। ऐसे में सवाल उठते हैं कि क्या एफबीआई प्रमुख भारत दौरे का कार्यक्रम उचित है। और कार्यक्रम क्या है इस यात्रा का मकसद क्या हो सकता है।

 दौरे पर भारत का क्या रुख हो सकता है:

एफबीआई प्रमुख के भारत दौरे का कार्यक्रम क्या है ? एफबीआई प्रमुख क्रिस्टोफर ए 11 दिसंबर को भारत की यात्रा पर रहेंगे और 12 दिसंबर को पुनः उनकी वापसी है। साल 2017 में एसबीआई का निर्देशक बनने के बाद यह क्रिस्टोफर का पहला भारत दौरा होगा। 12 वर्षों में पहली बार एफबीआई प्रमुख भारत के दौरे पर हैं  भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सिटी ने एफबीआई प्रमुख की प्रस्तावित भारत यात्रा को पोस्ट किया है। बीते दिनों गार्सिटी ने एक कार्यक्रम में अमेरिका भारत संबंधों की मजबूती और बाईडेन प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों की ओर से नई दिल्ली यात्रा की भी जानकारी दी।

 इस यात्रा का मकसद क्या है: 

एफबीआई निदेशक भारत दौरे पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी  के प्रमुख दिनकर गुप्ता से मुलाकात कर सकते हैं। इसके अलावा क्रिस्टोफर ए भारतीय खुफिया एजेंसियों और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार साक्ष्य को एफबीआई निदेशक के साथ साझा किए जाएंगे जिन मामलों पर दोनों पक्षों में वार्ता हो सकती है।  खालिस्तानी  आतंकवादी जम्मू कश्मीर में पाकिस्तानी प्रायोजित आतंकवाद और गैंगस्टर नेटवर्क जैसे मुद्दे शामिल है। इसके अलावा खालिस्तानी आतंकी प्रमुख की हत्या की कोशिश का मामला एफबीआई की तरफ से चर्चा में शामिल किया जा सकता है। अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई खालिस्तानी आतंकी ग्रुप पाथवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले की जांच कर रही है। दरअसल ब्रिटेन के एक दैनिक अखबार ने दावा किया है कि अमेरिका ने खालिस्तानी आतंकवादी पन्नू की हत्या की साजिश को नाकाम किया था।  अखबार की माने तो अमेरिका सरकार ने इस साजिश में शामिल होने का आरोप भारत पर लगाया है। इसके साथ ही भारत के लिए चेतावनी भी जारी की है। हालांकि रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया कि मामला कब का है।  वहीं दूसरी ओर इस मामले में एक कथित आरोपी के खिलाफ न्यूयॉर्क शीर्ष अदालत में सील बंद वाद दाखिल किया गया है।  आरोपी कौन है इसका पता सीलबंद लिफाफा खुलने के बाद ही पता चलेगा अभी अमेरिका का न्याय विभाग इस बात पर बहस कर रहा है।  इस सील बंद लिफाफे को अभी खोला जाए और आरोपी को सार्वजनिक किया जाए या खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह गुर्जर की हत्या की जांच पूरी होने के बाद खोला जाएगा। 

एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका ने भारत को राजनीतिक चेतावनी दी थी।  इसके अलावा अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने पिछले सप्ताह एक रिपोर्ट में दावा किया था कि पन्नू को अमेरिकी धरती पर मारने की साजिश रचने का पता चलने के बाद  प्रशासन ने सीआईए निदेशक विलियम्स के और राष्ट्रीय खुफिया निदेशक  को क्रमशः अगस्त और अक्टूबर में भारत भेजा था । इसका उद्देश्य भारत सरकार पर मामले की जांच के लिए दबाव बनाना और जिम्मेदार लोगों को सामने लाने की मांग करना था।

 दौरे पर भारत का क्या रुख हो सकता है:

 इससे पहले पन्नू के मामले में भारत ने कहा था कि वह अमेरिकी सुरक्षा मामलों पर मिली जानकारी को गंभीरता से लेता है क्योंकि यह उसकी अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा चिताओं पर भी असर डालते हैं।  विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता अमरदीप बख्शी ने कहा कि भारत अमेरिकी सुरक्षा सहयोग पर हालिया चर्चा के दौरान अमेरिकी पक्ष ने संगठित अपराधियों बंदूक, आतंकवादियों और अन्य के बीच साठगांठ से जुड़ी जानकारी साझा की है। और जानकारी यह भी आई है कि एफबीआई प्रमुख की भारत यात्रा के दौरान  उनके साथ पन्नू का मुद्दा उठाएगी।  भारत यात्रा के दौरान क्रिस्टोफर दिल्ली में सीबीआई के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।  इससे पहले विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि आतंकी पन्नू की ओर से देश की संसद पर हमला करने की धमकी का मामला अमेरिका और कनाडा अधिकारियों के समक्ष उठाया है।  पन्नू राष्ट्रीय जांच एजेंसी की ओर से घोषित आतंकी हैं उसने हाल में जारी एक वीडियो में 13 दिसंबर या उससे पहले संसद पर हमला करने की धमकी दी थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow